रूमेटाइड अर्थराइटिस क्या है in Hindi?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 17:08

रूमेटाइड अर्थराइटिस क्या होता है

रूमेटाइड अर्थराइटिस एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें इम्यून सिस्टम शरीर को नुकसान पहुंचाने लगता है। हमारा इम्यून सिस्टम हमें कई बीमारियों से बचाता है, लेकिन रूमेटाइड अर्थराइटिस में इम्यूनिटी शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं को ही नुकसान पहुंचाने लगती है। इस बीमारी की वजह से मरीज के जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न पैदा हो जाती है। अगर सूजन लंबे समय तक बनी रहती है, तो इससे हड्डियों के घिसने या खराब होने का खतरा भी रहता है। इस बीमारी में सुबह के समय शरीर में अकड़न ज्यादा होती है। लेकिन शरीर के मूवमेंट के अनुसार एक से दो घंटे बाद अकड़न ठीक हो जाती है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में रूमेटाइड अर्थराइटिस का खतरा अधिक देखा गया है। यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। छोटे बच्चे भी इस बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं, जिसे जुवेनाइल अर्थराइटिस के नाम से जाना जाता है।

रूमेटाइड अर्थराइटिस का इलाज उसके लक्षणों को पहचानकर किया जा सकता है। इसके लक्षणों में शामिल है -

सुबह उठने पर हाथों पैरों में अकड़न होना
जोड़ों में सूजन
सीने में दर्द
थकान महसूस होना
भूख ना लगना
मुंह और आंखों का सूखना
शरीर में गांठ बनना
वजन तेजी से कम होना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info